Gaya News : चलायी गयी गया से रांची के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन, परीक्षार्थियों को मिली राहत

Gaya News : रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा टेक्निशियन पद के लिए आयोजित परीक्षा के मद्देनजर परीक्षार्थियों की सुविधाओं को देखते हुए कोडरमा-गोमो-धनबाद-बोकारो स्टील सिटी-मुरी के रास्ते गया और रांची के बीच दो जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू हो गया है.
गया. रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा टेक्निशियन पद के लिए आयोजित परीक्षा के मद्देनजर परीक्षार्थियों की सुविधाओं को देखते हुए कोडरमा-गोमो-धनबाद-बोकारो स्टील सिटी-मुरी के रास्ते गया और रांची के बीच दो जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू हो गया है. पहले दिन परीक्षार्थियों के साथ-साथ अन्य रेलयात्रियों की भीड़ देखी गयी. इस संबंध में पूमरे के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि मंगलवार को रांची से 23.45 बजे खुलकर अगले दिन 08.30 बजे गया पहुंचेगी. गया से वापसी में गाड़ी संख्या 08601 गया-रांची परीक्षा स्पेशल 25 दिसंबर को गया से 10.00 बजे खुलेगी तथा 18.50 बजे रांची पहुंचेगी. गाड़ी संख्या 08604 रांची-गया परीक्षा स्पेशल दिनांक 29 दिसंबर को रांची से 23.45 बजे खुलकर अगले दिन 30 दिसंबर को 08.30 बजे गया पहुंचेगी. गया से वापसी में गाड़ी संख्या 08603 गया-रांची परीक्षा स्पेशल 30 दिसंबर को गया से 14.45 बजे खुलेगी और 23.00 बजे रांची पहुंचेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




