भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था पर सख्त हुए गया DM, अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने का निर्देश

Published by : Suryakant Kumar Updated At : 22 May 2026 2:52 PM

विज्ञापन

गया डीएम और बिजली विभाग के आला अफसरों की बैठक

Gaya News: गया में भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम शशांक शुभंकर ने बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. लाइनमैन और बिजली गैंग की संख्या बढ़ाने, शिकायतों का तुरंत समाधान करने और अधिकारियों को आम लोगों के फोन कॉल रिसीव करने के निर्देश दिये गये.

विज्ञापन

Gaya News (नीरज कुमार): भीषण गर्मी को देखते हुए गया के डीएम शशांक शुभंकर ने बिजली विभाग के तमाम पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में निर्बाध और सुचारू बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि कहीं भी बिजली ट्रिप या अनावश्यक कटौती नहीं होनी चाहिये और आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसकी पर्याप्त व्यवस्था की जाये. बैठक में डीएम ने कहा कि मौसम सामान्य होने तक बिजली विभाग के सभी अधिकारी पूरी तरह अलर्ट मोड में रहेंगे.

तीन पालियों में लाइनमैन सहित बिजली विभाग की गैंग तैनात

जहां से भी बिजली आपूर्ति बाधित होने की शिकायत प्राप्त हो, उसका तुरंत समाधान कराया जाये.
अधीक्षण अभियंता बिजली विभाग ने बैठक में बताया कि जिले के प्रत्येक क्षेत्र में तीन पालियों में लाइनमैन सहित बिजली विभाग की गैंग तैनात की गयी है, जो लगातार शिकायतों का निपटारा कर रही है. इस पर डीएम शशांक शुभंकर ने निर्देश दिया कि भीषण गर्मी को देखते हुए लाइनमैन व बिजली गैंग की संख्या और बढ़ायी जाये, ताकि समस्याओं का और तेजी से समाधान हो सके. उन्होंने तत्काल प्रभाव से एक्स्ट्रा मानव बल लगाने का निर्देश दिया.

आम लोगों के फोन कॉल का दें जवाब: डीएम

डीएम ने अधीक्षण अभियंता, सभी कार्यपालक अभियंताओं, सहायक अभियंताओं और जूनियर इंजीनियर को आम जनता के फोन कॉल का जवाब देने का भी निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि शिकायत मिल रही है कि कई अधिकारी लोगों के फोन रिसीव नहीं कर रहे हैं, जिसे गंभीरता से लिया जायेगा.

वाहन पर लोड नये ट्रांसफार्मर रिजर्व मोड में तैयार

बैठक में ट्रांसफार्मर की उपलब्धता की भी समीक्षा की गयी. अधिकारियों ने बताया कि जिले में पर्याप्त संख्या में नये ट्रांसफार्मर उपलब्ध हैं तथा पिछले 24 घंटे में 30 स्थानों पर ट्रांसफार्मर बदले गये हैं. शहरी क्षेत्र में त्वरित कार्रवाई के लिए तीन अलग-अलग स्थानों पर वाहनों में ट्रांसफार्मर लोड कर तैयार रखा गया है, ताकि खराबी की सूचना मिलते ही तुरंत बदलने की कार्रवाई की जा सके. प्रत्येक वाहन पर तीन-तीन ट्रांसफार्मर रखे गए हैं.

रात्रि पाली के लिए अलग टीम गठित करने का निर्देश

डीएम ने निर्देश दिया कि हर क्षेत्र में नाइट शिफ्ट के लिए अलग टीम गठित की जाये, ताकि रात में बिजली खराब होने की सूचना मिलने पर तुरंत मरम्मत कार्य किया जा सके.

Also Read: SSP का बहेरा थाने में औचक निरीक्षण, व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की हुई समीक्षा

विज्ञापन
Suryakant Kumar

लेखक के बारे में

By Suryakant Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन