ePaper

Gaya News : धीरेंद्र शास्त्री 200 शिष्यों के साथ 26 सितंबर को आयेंगे गयाजी

Updated at : 18 Sep 2024 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : धीरेंद्र शास्त्री 200 शिष्यों के साथ 26 सितंबर को आयेंगे गयाजी

Gaya News :बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उर्फ बाबा बागेश्वर अपने करीब 200 शिष्यों के साथ 26 सितंबर को गयाजी आयेंगे. साथ आ रहे सभी शिष्य बाबा के निर्देशन में पिंडदान का कर्मकांड करेंगे.

विज्ञापन

गया. बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उर्फ बाबा बागेश्वर अपने करीब 200 शिष्यों के साथ 26 सितंबर को गयाजी आयेंगे. साथ आ रहे सभी शिष्य बाबा के निर्देशन में पिंडदान का कर्मकांड करेंगे. वहीं बागेश्वर बाबा अपने पितरों का पिंडदान कर बोधगया में दो अक्तूबर तक रहकर भक्तों के बीच भागवत कथा कहेंगे. यह जानकारी बागेश्वर बाबा के कुल पंडाजी गजाधर लाल कटरियार ने दी. हालांकि बाबा का दिव्य दरबार नहीं लगेगा. श्री कटरियार ने बताया कि बागेश्वर बाबा अपने करीब 200 शिष्यों के साथ यहां आ रहे हैं. उन्होंने बताया कि इससे पहले पितृपक्ष मेला महासंगम 2023 में भी बागेश्वर बाबा अपने दर्जनों शिष्यों के साथ यहां आकर दिव्य दरबार लगाया था. साथ ही साथ आये शिष्यों ने उनके निर्देशन में पितरों का पिंडदान किया था. बागेश्वर बाबा के दादा व परदादा भी यहां आकर अपने पितरों का पिंडदान व श्राद्धकर्म का कर्मकांड कर चुके हैं. श्री कटरियार ने बही खाता देखकर बताया कि वर्ष 1988 में बाबा बागेश्वर के दादा व इससे पहले इनके परदादा यहां आकर अपने पितरों को पिंडदान, श्राद्धकर्म व तर्पण का कर्मकांड कर चुके हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन