Gaya News : एक अक्तूबर से गया-पटना मेमू के ठहराव में बदलाव

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Sep 2024 7:32 PM

विज्ञापन

Gaya News : गया-पटना रेलखंड पर चलनेवाली एक मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन के समय में बदलाव करने का निर्णय रेलवे अधिकारियों ने लिया है.

विज्ञापन

गया. गया-पटना रेलखंड पर चलनेवाली एक मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन के समय में बदलाव करने का निर्णय रेलवे अधिकारियों ने लिया है. इस संबंध में पूमरे के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 03340 गया-पटना मेमू पैसेंजर स्पेशल एक अक्तूबर से जहानाबाद और पटना के मध्य ठहराव समय में परिवर्तन किया जा रहा है. एक अक्तूबर से गाड़ी संख्या 03340 गया-पटना मेमू पैसेंजर स्पेशल 16.53 बजे के बजाय 16.58 बजे जहानाबाद पहुंचकर 17.00 बजे आगे के लिए प्रस्थान कर 17.09 नदौल, 17.18 बजे तारेगना, 17.45 बजे पुनपुन सहित विभिन्न स्टेशन व हाल्टों पर बदले हुए समय सारिणी के अनुसार रुकते हुए 18.15 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी. इसके लिए सिस्टम को अपडेट करने का निर्देश जारी कर दी गयी है. यहीं नहीं, लगातार पूछताछ कार्यालय से भी रेलयात्रियों को सूचना दी जा रही है. ताकि, रेलयात्रियों को रेल सफर करने में परेशानियों का सामना न करना पड़े.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन