Gaya News : मगध ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस : चाणक्य छात्रवृत्ति के लिए आवेदन आज से

Updated:
विज्ञापन
Gaya News : मगध ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस : चाणक्य छात्रवृत्ति के लिए आवेदन आज से

Gaya News : मेधावी छात्रों के लिए चाणक्य छात्रवृत्ति परीक्षा 2025 का किया जा रहा आयोजन

विज्ञापन

गया. मगध ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा बिहार के गरीब व मेधावी छात्रों के लिए चाणक्य छात्रवृत्ति परीक्षा 2025 का आयोजन किया जा रहा है. इस परीक्षा के माध्यम से योग्य छात्रों को नर्सिंग व फार्मेसी कोर्स में प्रवेश के लिए एक लाख रुपये तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी. यह परीक्षा मगध ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विभिन्न प्रतिष्ठित कॉलेजों में नामांकन के लिए आयोजित की जा रही है, जिनमें शामिल हैं विवेकानंद पैरामेडिकल एंड नर्सिंग कॉलेज गया, मगध पैरामेडिकल एंड नर्सिंग इंस्टीट्यूट गया, चाणक्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन पटना, मगध इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन गया और डॉ त्रिशुलधारी पांडे मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन नालंदा. छात्रों को अधिकतम एक लाख रुपये तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी. पंजीकरण शुल्क मात्र ₹99 रखा गया है. आवेदन की तिथि एक अप्रैल से 13 मई 2025 है, प्रवेश पत्र 16 मई को जारी किये जायेंगे. परीक्षा की तिथि 18 मई 2025 निर्धारित की गई है. परिणाम 21 मई 2025 को घोषित किये जायेंगे. छात्रवृत्ति सूची 26 मई 2025 को प्रकाशित होगी. यह छात्रवृत्ति परीक्षा बीएससी. नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी. नर्सिंग, एएनएम, जीएनएम, बी फार्मा और डी फार्मा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है. मगध ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन राजेश पांडे ने बताया कि यह छात्रवृत्ति परीक्षा बिहार के गरीब एवं मेधावी छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली नर्सिंग और फार्मेसी शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान करेगी. इस परीक्षा के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्राप्त करने में सहायता मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Panchdev Kumar

लेखक के बारे में

By Panchdev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन