गया न्यूज: मजदूरी मांगने पर मजदूर की हत्या, ठेकेदार गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस
Gaya News: गया के चाकन्द थाना क्षेत्र के पीर बिगहा गांव में मजदूर इरफान शाह की हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सह ठेकेदार मुन्ना साह को गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि बकाया मजदूरी मांगने पर इरफान शाह के साथ लाठी-डंडे से मारपीट की गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है.
Gaya News(अजीत कुमार): गया जिले के चाकन्द थाना क्षेत्र के पीर बिगहा गांव में मजदूरी का बकाया पैसा मांगने गए मजदूर इरफान शाह की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सह ठेकेदार मुन्ना साह को गिरफ्तार कर लिया है. इस गिरफ्तारी के बाद इलाके में मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है.
पुलिस की लगातार छापेमारी, आरोपी गिरफ्तार
सोमवार को चाकन्द एसएचओ शिवम कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी मुन्ना साह के खिलाफ चाकन्द थाना कांड संख्या 100/26 दर्ज किया गया है. पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी, जिसके बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली.
मजदूरी मांगने पर लाठी-डंडे से वार
बताया जाता है कि 12 मई को मजदूर इरफान शाह अपने बकाया मजदूरी की रकम मांगने ठेकेदार के पास गया था. इसी दौरान विवाद बढ़ गया और आरोप है कि इरफान शाह के साथ लाठी-डंडे से बेरहमी से मारपीट की गई. गंभीर रूप से घायल इरफान शाह की बाद में मौत हो गई थी. घटना के बाद मृतक के परिजनों में आक्रोश फैल गया था और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की जा रही थी.
पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है. वहीं गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
Also Read: बेलागंज में किशोर शांतनु हत्याकांड: कई संदिग्ध हिरासत में, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सूर्यकांत कुमार
सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










