Gaya News : युवती की हत्या कर शव को नदी में दबाया, नोच रहे थे कुत्ते

Gaya News : इमामगंज पुलिस अनुमंडल अंतर्गत सलैया थाना क्षेत्र के पथरा गांव के नजदीक मोरहर नदी से पुलिस ने एक युवती का क्षत-विक्षत शव बरामद किया है.
इमामगंज (गया). इमामगंज पुलिस अनुमंडल अंतर्गत सलैया थाना क्षेत्र के पथरा गांव के नजदीक मोरहर नदी से पुलिस ने एक युवती का क्षत-विक्षत शव बरामद किया है. घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर शराब की दो बोतलें मिली हैं, जिससे कई तरह की चर्चा ग्रामीण कर रहे हैं. हालांकि युवती की पहचान नहीं हो पायी है. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेज दिया है. इधर, ग्रामीणों ने आशंका जाहिर की है कि जिस तरह से युवती के दोनों हाथ बंधे हैं. उससे प्रतीत होता है कि दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर बदमाशों ने हत्या की है. शव देखने से ऐसा लग रहा है कि हत्या पांच-छह दिन पूर्व हुई है. बुधवार को आवारा कुत्तों ने गढ्ढे से शव को निकाल दिया, तो ग्रामीणों की नजर पड़ी. युवती के हाथ उसके दुपट्टे से बंधे हुए हैं और पैरों में पायल हैं. सूचना के बाद थानाध्यक्ष विद्या शंकर दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व छानबीन की. थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात युवती का शव पुलिस ने बरामद किया है. पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है. एफएसएल की टीम ने घटना स्थल का दौरा किया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही विस्तार से बताया जा सकता है. पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




