Gaya News : रमना मुहल्ले में हुई डकैती के मामले में हंटरगंज में आरोपितों के घर चिपकाये इश्तेहार

Gaya News : रमना मुहल्ला स्थित कपूर ट्रेडर्स में हुई डकैती में आरोपितों की खोज में शेरघाटी थाने की पुलिस ने झारखंड के चतरा जिले में स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी की.
शेरघाटी. रमना मुहल्ला स्थित कपूर ट्रेडर्स में हुई डकैती में आरोपितों की खोज में शेरघाटी थाने की पुलिस ने झारखंड के चतरा जिले में स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी की. वांछित आरोपितों के फरार हो जाने के बाद पुलिस ने उनके घर पर इश्तेहार चिपका कर माइकिंग की. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ शेरघाटी कोर्ट से इश्तेहार जारी किया गया है. उन्होंने बताया कि हंटरगंज थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव में राजा कुरैशी और मिस्टर कुरैशी के घरों पर छापेमारी के बाद इश्तेहार चिपकाये गये हैं. इसके अलावा एक और गांव में अकरम एवं एहसान नाम के दो आरोपितों के घरों पर इश्तेहार चिपकाया गया है. उल्लेखनीय हो कि छह सितंबर कि अहले सुबह करीब सात बजे कपूर ट्रेडर्स फर्म एवं उनके घर में बदमाशों ने हथियार के बल पर दिनदहाड़े नकद एवं ज्वेलरी लूट की घटना का अंजाम दिया था. पुलिस ने इस मामले में दो लाइनरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




