Gaya News : सरस्वती पूजा के दौरान डीजे बजाने वालों पर होगी कार्रवाई

Gaya News : गुरुआ थाना परिसर में मंगलवार को सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. इसका नेतृत्व थानाध्यक्ष मो सरफराज इमाम ने किया
गुरुआ. गुरुआ थाना परिसर में मंगलवार को सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. इसका नेतृत्व थानाध्यक्ष मो सरफराज इमाम ने किया. बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ पूजा गहलौत व सीओ अतहर जमील ने कहा कि सभी लोग आपसी सौहार्द के साथ मिल जुलकर पूजा मनाएं. किसी प्रकार की अफवाह में न पड़ें. अफवाह फैलानेवाले लोगों पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी. जरूरत पड़ने पर इसकी सूचना प्रशासन को तुरंत दें, ताकि समय से कार्रवाई की जा सके. थानाध्यक्ष मो सरफराज इमाम ने कहा कि पूजा के दौरान डीजे बजाने पर प्रतिबंध है. कोई भी व्यक्ति पंडाल के इर्द-गिर्द डीजे बजायेगा, तो पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी. इसके अलावे प्रतिमा विसर्जन के दौरान जुलूस के लिए लाइसेंस जरूरी है. बैठक में पूर्व मुखिया जवाहर खान, भाजपा के वरिष्ठ नेता नंदकिशोर प्रसाद,बैजूधाम के संयोजक गिरजा शर्मा, मुखिया मो अजहर आलम, पूर्व मुखिया जुम्मन खान, मुखिया परमेश्वर चौधरी, सरपंच सह भाजपा नेता मंटू सिंह, जिप सदस्य सुरेंद्र मांझी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










