गया में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का बड़ा वार, 135 लीटर शराब बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार

Published by : Sakshi kumari Updated At : 18 May 2026 1:32 PM

विज्ञापन

बरामद शराब की तस्वीर

अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने छापेमारी कर 30 लीटर विदेशी शराब और 105 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की.इसके साथ ही शराब कारोबार में इस्तेमाल की जा रही दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं.

विज्ञापन

Gaya News: (कोंच से श्रीनवास) कोंच थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में विदेशी और देसी महुआ शराब बरामद की गई. वहीं तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

तीन आरोपित गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों की पहचान कैइल मांझी उर्फ उपेंद्र मांझी, टिंकू मांझी और टुनु मांझी के रूप में हुई है. तीनों कोंच थाना क्षेत्र के मंगरौर गांव के निवासी बताए गए हैं. गिरफ्तारी के बाद इलाके में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है.

शराब तस्करों पर लगातार जारी है अभियान

पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि शराब के सेवन, निर्माण, बिक्री, भंडारण और परिवहन में शामिल तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस मामले में कोंच थाना कांड संख्या 136/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

आगे भी जारी रहेगी सख्त कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अवैध शराब कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा. शराब तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है.

Also Read: रोहतास में जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 का भव्य आयोजन, डीएम ने गिनाईं सरकारी योजनाएं

विज्ञापन
Sakshi kumari

लेखक के बारे में

By Sakshi kumari

साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में अपनी करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन