गया: महाबोधि मंदिर की सुरक्षा में तैनात जवान को लगी गोली, बंदूक की सफाई के दौरान हुई चूक, अस्पताल में भर्ती

गया के प्रसिद्ध महाबोधि मंदिर की सुरक्षा में तैनात एक जवान को गोली लग गयी. घायल अवस्था में जवान को फौरन अस्पताल ले जाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है. गोली की आवाज सुनते ही हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि हथियार साफ करने के दौरान जवान को गलती से अपने ही बंदूक से गोली लग गयी.

दैनिक जागरण के अनुसार, गया के महाबोधि मंदिर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अचानक गोली की आवाज परिसर में गूंज गयी. सुरक्षा में तैनात गार्ड जब आवाज की दिशा में दौड़े तो उन्होंने पाया कि उनका ही एक साथी खून से लथपथ पड़ा है. जवान को कंधे पर गोली लगी थी. घायल जवान को फौरन अस्पताल ले जाया गया. मगध मेडिकल कॉलेज में जवान का इलाज चल रहा है.
जवान रामनारायण मंडल की ड्यूटी गया के महाबोधि मंदिर में लगी थी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जवान अपनी बंदूक की सफाइ कर रहे थे और अचानक गलती से फायर हो गया. जिसके बाद गोली जवान के कंधे पर लग गयी. फिलहाल अस्पताल में जवान का इलाज चल रहा है.
Also Read: BREAKING: बिहार में नहीं थम रहा नाव हादसा, बेगूसराय में गंगा में डूबी नाव, दो की मौत
POSTED BY: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए