गया जी में मुखिया के घर सेंधमारी, खिड़की तोड़कर अंदर घुसे चोर, मौके पर छोड़ गए अहम सुराग

इसी कमरे में हुई चोरी
Gaya ji Theft News : गया जी के मानपुर प्रखंड के शादीपुर गांव में मुखिया देवेंद्र कुमार उर्फ हिप्पी सिंह के घर सेंधमारी कर 15 हजार रुपये नकद चोरी हुई.
गया जी से उदय शंकर की रिपोर्ट
Gaya ji Theft News: गया जी जिले में मुखिया के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. जानकारी अनुसार मानपुर प्रखंड अंतर्गत शादीपुर पंचायत के शादीपुर गांव में मुखिया देवेंद्र कुमार उर्फ हिप्पी सिंह के घर देर रात सेंधमारी की घटना हुई है. बदमाश खिड़की तोड़कर घर के अंदर घुसे और गोदरेज में रखे 15 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही बुनियादगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

Gaya Ji News: तीन बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
बताया जा रहा है कि, चोरी के दौरान लोगों की आहट सुनते ही बदमाश खिड़की के रास्ते मौके से भाग निकले. मुखिया के अनुसार घटना में तीन बदमाश शामिल थे. तीनों ने अपने चेहरे पर गमछा बांध रखा था और वे गंजी तथा जांघिया पहने हुए थे. जल्दबाजी में भागने के दौरान बदमाशों की एक चप्पल और एक स्क्रूड्राइवर कमरे के अंदर ही छूट गया. पुलिस ने इन्हें कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.
गया जी की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
Gaya ji Theft News: मुखिया ने घटना को लेकर क्या बताया?
मुखिया देवेंद्र कुमार उर्फ हिप्पी सिंह ने बताया कि जिस कमरे में वह सो रहे थे, उसकी कुंडी बाहर से लगा दी गई थी. इसी कारण वह बाहर नहीं निकल सके. इसी दौरान बदमाशों ने घर में रखी नकदी चोरी कर ली.

Gaya Ji Police: पुलिस की कार्रवाई क्या है?
घटना की जानकारी मिलते ही बुनियादगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की तहकीकात शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस उपलब्ध सुरागों के आधार पर जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By साक्षी कुमारी
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.
इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.
निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










