फतेहपुर नगर पंचायत में आमने-सामने होंगे मुख्य पार्षद और वार्ड पार्षद, बोर्ड की बैठक आज, हंगामे के पूरे आसार

Updated:
विज्ञापन
Gaya Ji News

मुख्य पार्षद रवि कुमार

Gaya Ji News : फतेहपुर नगर पंचायत की बोर्ड बैठक तीन माह बाद होने जा रही है. मुख्य पार्षद और अधिकांश वार्ड पार्षदों के बीच लंबे समय से जारी विवाद के कारण बैठक के हंगामेदार रहने की संभावना है. सफाई व्यवस्था, प्रधानमंत्री आवास योजना और वार्ड पार्षद से जुड़े विवाद प्रमुख मुद्दे रहेंगे.

विज्ञापन

गया जी से अरविंद कुमार सिंह की रिपोर्ट
Gaya Ji News : फतेहपुर नगर पंचायत की बोर्ड की सामान्य बैठक शुक्रवार को आयोजित होगी. तीन माह बाद होने जा रही इस बैठक के हंगामेदार रहने की पूरी संभावना है. मुख्य पार्षद रवि कुमार के खिलाफ उप मुख्य पार्षद सहित नगर पंचायत के 11 में से 10 वार्ड पार्षद मोर्चा खोले हुए हैं. वहीं कार्यपालक पदाधिकारी रिचा प्रियदर्शनी भी नियमों के अनुरूप कार्य करने पर अड़ी हैं. ऐसे में बैठक के दौरान तीखी नोकझोंक होने की संभावना जतायी जा रही है. यह बैठक नयी सशक्त स्थायी समिति के गठन के बाद पहली बोर्ड बैठक होगी.

मुख्य पार्षद पर मनमानी के आरोप, वार्ड पार्षदों ने खोला मोर्चा

मुख्य पार्षद रवि कुमार जहां प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य मामलों में वार्ड पार्षदों पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं वार्ड पार्षद मुख्य पार्षद पर मनमाने ढंग से कार्य करने का आरोप लगाते हुए एकजुट हैं. दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से जारी खींचतान का असर नगर पंचायत के विकास कार्यों पर भी पड़ रहा है. बैठक में सफाई व्यवस्था का मुद्दा भी प्रमुखता से उठ सकता है. पिछले तीन माह से भुगतान नहीं होने के कारण सफाई कर्मियों ने काम बंद कर दिया था. बुधवार को विभाग की ओर से 37 दिनों का भुगतान किए जाने के बाद भी सभी सफाई कर्मी काम पर नहीं लौटे हैं, जिससे नगर की सफाई व्यवस्था प्रभावित है. जनवरी में सफाई कंपनी के अनुबंध समाप्त होने के बाद नये निविदा नहीं निकाला गया है.

बोर्ड बैठक से पहले बढ़ा तनाव, पुलिस प्रशासन भी अलर्ट

बैठक में यह भी मुद्दा छाया रह सकता है. इसके अलावा मुख्य पार्षद की शिकायत पर वार्ड पार्षद पंकज कुमार को जेल भेजे जाने का मामला भी बैठक में गरमा सकता है. दोनों पक्षों के बीच पहले से जारी विवाद को देखते हुए इस मुद्दे पर भी तीखी बहस होने की संभावना है. संभावित हंगामे को देखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन भी पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके.

Also Read : बिहारशरीफ में बढ़ते जाम और जलजमाव पर DM-एसपी की हाई लेवल बैठक, सड़क जाम और अर्बन फ्लडिंग पर प्रशासन का एक्शन प्लान तैयार

विज्ञापन
Yuvraj Ratan

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन