गया जी में सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान गई जान

Updated:
विज्ञापन

मृतक के घर ग्रामीणों की जुटी भीड़

Gaya Ji News: गया जी जिले के बांकेबाजार क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई. सड़क पार कर रहे एक शख्स को अज्ञात चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी.

विज्ञापन

गया जी से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट
Gaya Ji News:
गया जी जिले के बांकेबाजार क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई. सड़क पार कर रहे एक शख्स को अज्ञात चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को पहले शेरघाटी रेफरल अस्पताल और फिर मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर

बांकेबाजार प्रतिनिधि के अनुसार शेरघाटी-इमामगंज मुख्य मार्ग पर रोशनगंज थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव के समीप यह दर्दनाक हादसा हुआ. मृतक की पहचान चांदपुर गांव निवासी कामता सिंह चंद्रवंशी के रूप में की गई है. बताया जाता है कि वह सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया.

फोटो पर क्लिक कर रजिस्टर करें

टक्कर मारकर चालक हुआ फरार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया. हादसे में कामता सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा उन्हें तत्काल इलाज के लिए शेरघाटी रेफरल अस्पताल ले जाया गया.

इलाज के दौरान टूट गई जिंदगी की डोर

रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल, गया रेफर कर दिया. हालांकि डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुरू की कार्रवाई

रोशनगंज थाना अध्यक्ष अनु राजा ने बताया कि सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. स्थानीय मुखिया अनवर हुसैन ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि यह बेहद दुखद हादसा है. प्रशासन से समन्वय कर पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से मिलने वाली सभी सहायता और लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा.

Also Read: गया जी का एक ऐसा गांव जहां आजादी के बाद पहली बार पहुंचेंगे कोई मुख्यमंत्री, सीएम सम्राट आज देंगे बड़ी सौगात

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन