PM आवास योजना : बेलागंज में 28 लाभुकों को मिली मंजूरी, 32 परिवारों ने पूरा किया पक्का घर

Updated:
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को मिला स्वीकृति पत्र | Prabhat Khabar Network

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गया जी के बेलागंज में 28 जरूरतमंदों को घर बनाने के लिए स्वीकृति पत्र मिले. योजना के तहत आवास निर्माण पूरा करने वाले 32 परिवारों को भी सम्मानित किया गया. यह कार्यक्रम जरूरतमंदों को पक्का आवास देने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

विज्ञापन

PM Awas Yojana Gaya Ji : गया जी के बेलागंज प्रखंड सभागार में गुरुवार को प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से चयनित लाभुकों के बीच प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृति पत्र एवं शुभकामना संदेश का वितरण किया गया. बीडीओ संजय कुमार राय व ग्रामीण विकास पदाधिकारी स्मिता वर्मा ने लाभुकों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

स्वीकृति पत्र और शुभकामना संदेशों का वितरण

बीडीओ ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान 28 लाभुकों को आवास की स्वीकृति, 18 लाभुकों को शुभकामना संदेश तथा दूसरे और तीसरे किस्त की राशि मिलने के बाद आवास निर्माण पूरा करने वाले 32 लाभुकों को भी प्रमाण पत्र एवं आवश्यक जानकारी दी गई.

Also Read : फल्गु नदी में सालभर पानी लाने का ब्लूप्रिंट तैयार, दिल्ली में मीटिंग के बाद जल्द शुरू होगी उड़ाही

योजना के नियमों और समय पर निर्माण की अपील

अधिकारियों ने लाभुकों से योजना के निर्धारित नियमों का पालन करते हुए स्वीकृति मिलने के बाद आवास निर्माण कार्य समय पर पूरा कराने की अपील की. अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद एवं आवास विहीन परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराना है.

Also Read : गया जी में सोलर लोन मेला, 100 से अधिक लोगों ने किया आवेदन; 98 हजार तक मिलेगी सब्सिडी

सरकार की आर्थिक सहायता और आवश्यक जानकारी

पात्र लाभुकों को आवास निर्माण के लिए सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दी जाती है. कार्यक्रम में लाभुकों को आवास निर्माण से संबंधित आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध कराई गई.

लाभुकों में खुशी का माहौल और आभार

स्वीकृति पत्र मिलने के बाद लाभुकों में खुशी का माहौल रहा. लाभुकों ने सरकार एवं विभागीय अधिकारियों के प्रति आभार जताया. मौके पर विकास कुमार, शांति वर्धन गौतम समेत प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े कर्मी मौजूद रहे.


विज्ञापन
Ajeet Kumar

लेखक के बारे में

By Ajeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन