श्रावन माह में कांवरियों को राहत: गया-डीडीयू के बीच आज से शुरू होगी श्रावणी स्पेशल ट्रेन, जानें समय-सारणी

Updated:
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर)

सावन माह में देवघर जाने वाले कांवरियों की भारी भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. गया जंक्शन और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के बीच 'श्रावणी स्पेशल ट्रेन' का परिचालन शुरू किया जा रहा है. यह ट्रेन यात्रियों की सुविधा और भीड़ के सुगम प्रबंधन में सहायक होगी.

विज्ञापन

Gaya Ji News: श्रावन माह में देवघर (बाबा बैद्यनाथ धाम) जाने वाले कांवरियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. यात्रियों की सुविधा और भीड़ के सुगम प्रबंधन के लिए गया जंक्शन और पंडित दीन दयाल उपाध्याय (DDU) जंक्शन के बीच गुरुवार से 'श्रावणी स्पेशल ट्रेन' का परिचालन शुरू किया जा रहा है.

श्रावणी स्पेशल ट्रेन की समय-सारणी (Train Timings)

रेलवे द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार ट्रेन का संचालन इस प्रकार रहेगा:

  • गया से डीडीयू: यह स्पेशल ट्रेन प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे गया जंक्शन से प्रस्थान करेगी और शाम 6:50 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी.
  • डीडीयू से गया: वापसी में यह ट्रेन डीडीयू जंक्शन से रात 9:30 बजे खुलेगी और अगले दिन दोपहर 2:05 बजे गया जंक्शन पहुंचेगी.

कांवरियों और दैनिक यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

सावन के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु ट्रेनों के जरिए गया जी पहुंचते हैं और यहां से आगे की धार्मिक यात्रा तय करते हैं. इस स्पेशल ट्रेन के चलने से गया-डीडीयू रेलखंड पर मुख्य ट्रेनों में भीड़ का दबाव कम होगा और श्रद्धालुओं को सीट मिलने में आसानी होगी. रेलवे प्रशासन ने श्रद्धालुओं और आम यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले स्टेशन या हेल्पलाइन से समय-सारणी और ठहराव (Stoppages) की पुष्टि अवश्य कर लें.

Also Read: गया जी: वजीरगंज से दो नाबालिग बच्चियां लापता, एक का वीडियो वायरल; पुलिस जांच में जुटी



विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन