Gaya: बोधगया की सुरक्षा को लेकर बढ़ाई गई सतर्कता, बांग्लादेशी नागरिक के पकड़े जाने के बाद से अलर्ट
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 20 Oct 2024 9:30 PM
बोधगया के एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि फिलहाल बोधगया में ऑटो, इ-रिक्शा चालकों पर काम जारी है व होटलों में ठहरने वालों को सी-फॉर्म के माध्यम से पहचान की जा रही है.
Gaya: विभिन्न आतंकी संगठनों के निशाने में रहे बोधगया की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गयी है. यहां स्थित विभिन्न देशों के बौद्ध मठों में प्रवास करने वाले भिक्षुओं के साथ ही अन्य की भौतिक सत्यापन की अब जरूरत ज्यादा महसूस होने लगी है. गया से बैंकॉक जाने के दौरान बोधगया में पिछले 10 वर्षों से पहचान बदल कर रह रहे बांग्लादेशी नागरिक के गया एयरपोर्ट पर पकड़े जाने के बाद यह भी आवश्यक हो गया है कि अन्य मठों व निजी घरों में प्रवास करने वाले विदेशी व अन्य भिक्षुओं की भौतिक सत्यापन किया जाये. यहां यह भी बताना आवश्यक है कि गिरफ्त में आया बांग्लादेशी नागरिक बाबू जॉय बरूआ 2014 में ही भारतीय पासपोर्ट बना लिया था व कई मर्तबा विदेशों की यात्रा भी कर चुका था. इसी तरह अन्य भी बोधगया में छद्म रूप में छुपे हो सकते हैं.

भौतिक सत्यापन का काम तेजी से शुरू किया जायेगा
प्रशासनिक स्तर से होटलों में ठहरने वाले विदेशियों के लिए सी-फाॅर्म जमा कराने की व्यवस्था की गयी है जिस वजह से बौद्ध मठों के मामले में थोड़ी शिथिलता बरते जाने की बात सामने आ रही है. महाबोधि मंदिर परिसर में भी प्रवेश के लिए बौद्ध भिक्षुओं को आसानी के साथ इंट्री पास बना दिये जाते हैं. यह भी एक मामला हर वक्त उठते रहा है. इसके अलावा स्थानीय थाने के माध्यम से निजी घरों में किराये पर रहने वालों को भौतिक सत्यापन का काम शुरू होने के बाद बंद हो गया.
इससे भी संदिग्धों की पहचान होने की प्रवल संभावना है. इस संबंध में बोधगया के डीएसपी सौरभ जायसवाल का कहना है कि अब होटलों के साथ ही अन्य स्थलों पर प्रवास करने वालों की पहचान की जा रही है. जल्द ही एक प्रक्रिया के तहत भौतिक सत्यापन का काम तेजी के साथ शुरू करा दिया जायेगा.
प्रक्रिया में लायी जा रही है तेजी: एसएसपी
एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि फिलहाल बोधगया में ऑटो, इ-रिक्शा चालकों पर काम जारी है व होटलों में ठहरने वालों को सी-फॉर्म के माध्यम से पहचान की जा रही है. फिर भी बौद्ध मठों व निजी घरों में प्रवास करने वालों के बारे में भी जानकारी जुटाने के काम में तेजी लाने का निर्देश जारी कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि संबंधित बांग्लादेशी नागरिक को ट्रैक किया जा रहा था.
इसे भी पढ़ें: Bihar By Election: इमामगंज सीट से मांझी की बहू को चुनौती देंगे ये तीन उम्मीदवार, जानिए नाम और पार्टी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










