गया जी में 12 ज्योतिर्लिंग आध्यात्मिक महादर्शन का आयोजन, डॉ प्रेम कुमार ने किया शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ करते बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार व अन्य | Prabhat Khabar Network

गया जी में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने श्रावण मास के अवसर पर 12 द्वादश ज्योतिर्लिंग आध्यात्मिक महादर्शन का आयोजन किया. बिहार विधानसभाध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ कर सभी को सुख-शांति की अनुभूति का संदेश दिया. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया.

विज्ञापन

Gaya Ji 12 Jyotirlinga Mahadarshan : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय अशोक विहार कॉलोनी बाईपास सेवा केंद्र के प्रांगण में श्रावण मास के अवसर पर भारत के अति प्राचीन 12 द्वादश ज्योतिर्लिंग आध्यात्मिक महा दर्शन का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने सभी की आरती कर किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

गणमान्य लोगों की उपस्थिति और महाआरती

कार्यक्रम में मुखिया सुरेंद्र यादव, पूर्व वार्ड पार्षद संतोष सिंह, समाजसेवी मनोज कुमार शर्मा, सुनील सिंह सहित काफी संख्या में मौजूद लोगों ने भी आरती कर ज्योतिर्लिंग का दर्शन किया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि ब्रह्माकुमारी द्वारा श्रावण मास के अवसर पर 12 ज्योतिर्लिंग दर्शन करने से मानव में सुख, शांति और प्रेम की अनुभूति होती है.

Also Read : गया जी में सोलर लोन मेला, 100 से अधिक लोगों ने किया आवेदन; 98 हजार तक मिलेगी सब्सिडी

पूर्व पार्षद और अन्य वक्ताओं के विचार

पूर्व पार्षद संतोष सिंह ने कहा कि संस्था के लोगों द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंगम का एक साथ दर्शन कराकर सभी की मनोकामनाएं पूर्ण की जा रही हैं. कार्यक्रम में मौजूद सभी ब्रह्मा कुमार-कुमारी भाई-बहनों ने भी पूरे विधि-विधान के साथ आरती की.

Also Read : फल्गु नदी में सालभर पानी लाने का ब्लूप्रिंट तैयार, दिल्ली में मीटिंग के बाद जल्द शुरू होगी उड़ाही

ब्रह्माकुमारी बबीता बहन का संबोधन

इस दौरान ब्रह्माकुमारी बबीता बहन ने बताया कि समय का बहुत-बहुत महत्व होता है. अभी जो समय चल रहा है, इसमें स्वयं परमपिता परमात्मा शिव परम शिक्षक बनकर राजयोग की शिक्षा दे रहे हैं, जिससे जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है.


विज्ञापन
Niraj Kumar

लेखक के बारे में

By Niraj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन