गया जी : सड़क किनारे फैले कचरे से आने लगी दुर्गंध, निगमकर्मियों की छठे दिन भी हड़ताल जारी

Updated:
विज्ञापन

पुलता दहन के लिए ले जाते निगमकर्मी | Prabhat Khabar Network

गया शहर नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल के कारण गंदगी की चपेट में है. सड़कों पर कचरे का अंबार लगने से बदबू फैल रही है और लोगों का जीना दूभर हो गया है. प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

विज्ञापन

गया जी नगर निगम में हड़ताल के चलते सड़क किनारे जगह-जगह कचरा फैला हुआ है. सड़क किनारे फैले हुए कचरा से अब बहुत बुरा दुर्गंध आने लगा है. लोगों को सड़क पर चलने में काफी दिक्कत हो रही है. घरों से लेकर जगह-जगह चौंक चौराहों पर कचरा का अंबार लगा हुआ है. इधर, सरकार की ओर से पहले नहीं होने के चलते मंगलवार की सुबह हड़ताली कर्मियों ने नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री का पुतला फूंका. इसके साथ ही नगर निगम स्टोर से बाजार आदि में जुलूस निकाला गया.

इस मौके पर यूनियन नेता संजीत सिंह ने कहा कि हड़ताल के कई दिन होने के बाद भी सरकार की ओर से सार्थक पहल नहीं की जा रही है. लगता है कर्मचारियों व आम लोगों दिक्कत से सरकार को कोई मतलब नहीं रह गया है.

उन्होंने कहा कि जब तक सरकार की ओर से सभी मांगों को माना नहीं जायेगा, तब तक हड़ताल को समाप्त नहीं किया जायेगा. यूनियन की ओर से इससे पहले विस अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार से मुलाकात की गयी थी. इसके बाद यूनियन के नेता प्रदेश सरकार में मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन से मिलने उनके आवास पहुंचे. लेकिन, मंत्री से मुलाकात नहीं हो सकी.

इधर, नगर विकास परिषद के अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद, महासचित इकबाल हुसैन व सचिव लालजी प्रसाद ने बयान जारी कर कहा है कि निगमकर्मियों के हड़ताल से शहर नारकीय स्थिति हो गयी है. सरकार को इसे जल्द समाप्त करने के लिए पहल करनी चाहिए.


विज्ञापन
Jitendra Mishra

लेखक के बारे में

By Jitendra Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन