गया जंक्शन पर RPF-GRP की संयुक्त कार्रवाई, चोरी के दो मोबाइल के साथ नवादा का शख्स गिरफ्तार
गिरफ्तार युवक के साथ आरपीएफ जीआरपी की टीम | Prabhat Khabar Network
गया जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और जीआरपी की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत एक बड़ी कार्रवाई की है. इस दौरान, चोरी के दो मोबाइल फोन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गए मोबाइल की अनुमानित कीमत 27 हजार रुपये बताई गई है.
गया जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और जीआरपी की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत कार्रवाई करते हुए चोरी के दो मोबाइल फोन के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित की पहचान नवादा जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित मिर्जापुर, गोसाई बिगहा रोड निवासी चंदन गुप्ता के रूप में हुई है. बरामद दोनों मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 27 हजार रुपये बतायी गयी है.
आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया कि उपनिरीक्षक अजय तिग्गा के नेतृत्व में आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त टीम गया रेलवे स्टेशन पर आपराधिक गतिविधियों की निगरानी और गश्त कर रही थी. इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 1-बी के दिल्ली छोर पर एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखायी दिया. पूछताछ में वह पहले गोलमोल जवाब देता रहा. लेकिन, विश्वास में लेकर पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि वह स्टेशन पर यात्रियों के मोबाइल चोरी करने आया था. तलाशी के दौरान उसके पास से बिना सिम का एक आसमानी रंग का सैमसंग मोबाइल फोन तथा एक ब्लू रंग का जियो भारत कंपनी का कीपैड मोबाइल बरामद हुआ.
आरोपित ने दोनों मोबाइल यात्रियों से चोरी करने की बात स्वीकार की. इसके बाद उसे जीआरपी थाना, गया ले जाया गया, जहां आरपीएफ की लिखित शिकायत पर कांड संख्या 201/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 317(5) में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










