गया कॉलेज : 24 स्वयंसेवकों ने किया ब्लड डोनेट, प्राचार्य बोले - रक्तदान सबसे बड़ी मानव सेवा

Updated:
विज्ञापन

ब्लड डोनेशन कैंप में मौजूद प्राचार्य व एनएसएस स्वयंसेवक | Prabhat Khabar Network

गया कॉलेज के एनएसएस शिविर में 24 स्वयंसेवकों ने रक्तदान किया। प्राचार्य ने इसे सबसे बड़ी मानव सेवा बताया और युवाओं को प्रेरित किया।

विज्ञापन

गया कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य प्रो सतीश सिंह चंद्र ने किया. उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर स्वेच्छा से रक्तदान करना चाहिये, क्योंकि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है.

शिविर में रेड क्रॉस सोसाइटी के ब्लड बैंक इंचार्ज प्रदीप कुमार अग्रवाल, दिया फाउंडेशन के समन्वयक अमित कुमार, मुकेश कुमार, ग्लैंड इंडिया फाउंडेशन के संस्थापक नवनीत प्रिय तथा आरके मेहता उपस्थित रहे. सभी अतिथियों ने युवाओं से नियमित स्वैच्छिक रक्तदान करने का आह्वान किया और एनएसएस की सामाजिक भूमिका की सराहना की. रक्तदान शिविर में रिया सिंह, रोली कुमारी, सृष्टि कुमारी और रिया कुमारी सहित कुल 24 स्वयंसेवकों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया. सभी रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया गया तथा उन्हें प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया.

एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार मिश्रा ने स्वयं रक्तदान कर स्वयंसेवकों को प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सच्ची सेवा है और हर सक्षम व्यक्ति को इस पुनीत कार्य से जुड़कर दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिये. अतिथियों ने सभी रक्तदाताओं एवं स्वयंसेवकों को बधाई दी. रक्तदान शिविर ने युवाओं में सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया.


विज्ञापन
Haribansh Kumar

लेखक के बारे में

By Haribansh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन