गया जी : बांकेबाजार में करंट लगने से 20 वर्षीय विवाहिता की मौत, मासूम बेटी के सिर से उठा मां का साया

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में उपस्थित परिजन | Prabhat Khabar Network

Gaya Ji Electric Shock : गया जी के धनेता गांव में एक 20 वर्षीय विवाहिता की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई. घटना तब हुई जब वह घर में स्टैंड फैन चालू करने गई थी. इस हृदयविदारक घटना ने 20 दिन की नवजात बच्ची को अनाथ बना दिया.

विज्ञापन

Gaya Ji Electric Shock : गया जी के बांकेबाजार थाना क्षेत्र के धनेता गांव में मंगलवार को करंट लगने से 20 वर्षीय विवाहिता सुनीता देवी की दर्दनाक मौत हो गई. वह अपने मायके में रह रही थी और महज 20 दिन पहले ही उसने एक पुत्री को जन्म दिया था.

इस हृदयविदारक घटना के बाद जहां मायके और ससुराल दोनों परिवारों में मातम पसरा है, वहीं नवजात बच्ची के सिर से जन्म के कुछ ही दिनों बाद मां का साया उठ गया.

मृतका धनेता गांव के रहने वाले नरेश रिकयासन की पुत्री तथा झारखंड के चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कौलेश्वरी गांव निवासी शक्ति रिकयासन की पत्नी थी.

स्टैंड फैन चालू करने के दौरान हुआ हादसा

परिजनों ने बताया कि मंगलवार को सुनीता घर में स्टैंड फैन चालू करने गई थी. इसी दौरान फैन में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो गई.

घटना के बाद परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बांकेबाजार में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया.

ससुराल पक्ष द्वारा शव को कौलेश्वरी ले जाना

अस्पताल से आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ससुराल पक्ष के लोग शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने गांव कौलेश्वरी ले गए. सुनीता की असमय मौत से धनेता और कौलेश्वरी गांव में शोक की लहर है. गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं.

20 दिन की मासूम बच्ची और परिजनों का विलाप

सबसे अधिक मार्मिक दृश्य उस 20 दिन की मासूम बच्ची का है, जिसने दुनिया में कदम रखते ही अपनी मां को हमेशा के लिए खो दिया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Also Read : भोजपुर : अर्थिंग के तार से चापाकल में उतरा करंट, जेठानी-देवरानी झुलसीं; सदर अस्पताल में चल रहा इलाज


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन