युवक का शव मिलने के बाद जांच के लिए पहुंची एफएसएल की टीम

Updated at : 28 Jul 2024 8:51 PM (IST)
विज्ञापन
युवक का शव मिलने के बाद जांच के लिए पहुंची एफएसएल की टीम

थाना क्षेत्र में धड़धड़ी पहाड़ी पर एक युवक का शव बरामद होने के बाद विशेष टीम का गठन किया गया है.

विज्ञापन

आमस.

थाना क्षेत्र में धड़धड़ी पहाड़ी पर एक युवक का शव बरामद होने के बाद विशेष टीम का गठन किया गया है. टीम में शेरघाटी एएसपी डॉ के रामदास के नेतृत्व में आमस थानाध्यक्ष इंद्रजीत कुमार, अन्य पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल तथा तकनीकी शाखा गया के पदाधिकारी व कर्मी को शामिल किया गया है. आमस के अपर थानाध्यक्ष धन्नू कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को एफएसएल की टीम ने जांच की है. मालूम हो कि थाना क्षेत्र के देलहो रोड के समीप स्थित धड़धड़ी पहाड़ी से एक युवक की लाश को स्थानीय पुलिस ने बरामद किया था. शव की पहचान महापुर टोला बहेलिया के 25 वर्षीय बिट्टू कुमार के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि शुक्रवार को युवक अपने साथियों के साथ देलहो की ओर गया था. रात में नहीं लौटा तो सुबह घर के लोगों ने ढूंढना शुरू किया. इसी बीच पता चला था कि धड़धड़ी पहाड़ी पर एक शव है. हत्या की आशंका व्यक्त किये जाने के बाद पुलिस जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन