प्राथमिक विद्यालय जमालपुर से एमडीएम का चार क्विंटल चावल चोरी

Updated:
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय जमालपुर से एमडीएम का चार क्विंटल चावल चोरी

विद्यालय के प्रधान शिक्षक इंद्रदेव कुमार ने बताया कि शुक्रवार को सुबह लगभग नौ बजे जब वे विद्यालय पहुंचे तो स्टोर रूम के ताले टूटे हुए पाये

विज्ञापन

गुरारू. थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव में प्राथमिक विद्यालय में बीते रात चोरों ने स्टोर रूम का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. विद्यालय के प्रधान शिक्षक इंद्रदेव कुमार ने बताया कि शुक्रवार को सुबह लगभग नौ बजे जब वे विद्यालय पहुंचे तो स्टोर रूम के ताले टूटे हुए पाये. उन्होंने शिक्षक के साथ मिलकर जब स्टोर रूम का निरीक्षण किया तो पाया कि मध्याह्न भोजन के लिए रखे गए ड्राम का सारा चावल गायब हैं. शिक्षक ने इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दी है. इस संबंध में प्रधान शिक्षक इंद्रदेव कुमार ने गुरारू थाने में आवेदन देकर चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की है. थाने में दिये गये आवेदन में उन्होंने बताया कि अज्ञात चोरों ने विद्यालय से लगभग चार क्विंटल चावल की चोरी कर ली हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kanchan Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Kanchan Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन