शेरघाटी-चेरकी मार्ग पर दो कारों की टक्कर में चार लोग घायल

शेरघाटी-चेरकी मुख्य मार्ग पर स्थित कमात गांव के समीप बुधवार की देर रात एक भीषण हादसा हुआ
शेरघाटी. शेरघाटी-चेरकी मुख्य मार्ग पर स्थित कमात गांव के समीप बुधवार की देर रात एक भीषण हादसा हुआ. इसमें दो कारों की आमने-सामने टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे में शामिल वाहनों में शेरघाटी की ओर से जा रही एक स्कॉर्पियो और गया जी की दिशा से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार शामिल थी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से का परखच्चे उड़ गये. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल, गया भेजा गया, जहां सभी का उपचार चल रहा है. घायलों में अलीगंज निवासी मुबारक, असलम, मजनूम, इस्माइलपुर निवासी प्रिंस कुमार और कमात गांव निवासी सतीश कुमार बताया जा रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर तेज रफ्तार और गलत ओवरटेकिंग हादसे की वजह बनी. संयोगवश कोई जनहानि नहीं हुई. घटना की सूचना मिलते ही शेरघाटी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने में पुलिस की मदद की, जिससे आवागमन सुचारू रूप से बहाल किया जा सका.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




