चार माह की इंटर्नशिप का समापन, विद्यार्थियों ने बिखेरा जलवा

Updated:
विज्ञापन
चार माह की इंटर्नशिप का समापन, विद्यार्थियों ने बिखेरा जलवा

शहीद आरक्षी मध्य विद्यालय, पुलिस लाइन में गया कॉलेज के शिक्षाशास्त्र विभाग द्वारा संचालित इंटर्नशिप कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हो गया.

विज्ञापन

गया जी. शहीद आरक्षी मध्य विद्यालय, पुलिस लाइन में गया कॉलेज के शिक्षाशास्त्र विभाग द्वारा संचालित इंटर्नशिप कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हो गया. करीब चार माह से शहर के विभिन्न विद्यालयों में बीएड द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षुओं का प्रशिक्षण चल रहा था. समापन समारोह के अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल को जीवंत बना दिया. विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जिससे उनके चेहरे खुशी से खिल उठे. मुख्य अतिथि शिक्षाशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ धनंजय धीरज ने कहा कि इंटर्नशिप प्रशिक्षु जीवन का महापर्व है और यह सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक रूप में लागू करने का स्वर्णिम अवसर प्रदान करती है. उन्होंने छात्रों से जीवन लक्ष्य निर्धारित कर एकाग्रता, संयम और परिश्रम के साथ आगे बढ़ने की अपील की. साथ ही शॉर्टकट से बचने और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर अध्ययन व खेल पर ध्यान देने की सलाह दी. इंटर्नशिप समन्वयक डॉ रानी नीना प्रियदर्शनी ने प्रशिक्षुओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पाठ सहायक सामग्रियों और सह-शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से शिक्षण को प्रभावी बनाया गया. प्रधानाध्यापिका पुष्पा शर्मा ने प्रशिक्षुओं की मेहनत और समर्पण की प्रशंसा की. कार्यक्रम का संचालन ग्रुप लीडर रचना और आनंद ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ सदरे आलम ने किया.

विज्ञापन
Haribansh Kumar

लेखक के बारे में

By Haribansh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन