खिजरसराय के पूर्व मुखिया की हृदय गति रुक जाने से मौत
Updated at : 19 Sep 2025 6:32 PM (IST)
विज्ञापन

खिजरसराय पंचायत के पूर्व मुखिया राजा मुन्ना की मौत गुरुवार रात 1:30 बजे हृदय गति रुकने से हो गयी.
विज्ञापन
खिजरसराय.
खिजरसराय पंचायत के पूर्व मुखिया राजा मुन्ना की मौत गुरुवार रात 1:30 बजे हृदय गति रुकने से हो गयी. पटना से लौटने के बाद घर पर आराम करते समय उन्हें सीने में दर्द व बेचैनी हुई, जिसके बाद निजी क्लिनिक ले जाया गया. डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. शुक्रवार सुबह फल्गु नदी केनी घाट पर सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में उनका अंतिम संस्कार किया गया. लगभग 47 वर्षीय राजा मुन्ना हमेशा लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहते थे. उनके निधन पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी समेत कई राजनीतिक नेताओं ने शोक व्यक्त किया. मांझी ने पैतृक आवास जाकर परिजनों को ढांढस बंधाया. प्रखंड भाजपा अध्यक्ष दयाशंकर, संजीत पासवान, अमरेंद्र कुमार व अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी संवेदना प्रकट की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




