पूर्व मुखिया नंदकिशोर यादव का निधन, क्षेत्र में शोक

Updated:
विज्ञापन
पूर्व मुखिया नंदकिशोर यादव का निधन, क्षेत्र में शोक

राजद के वरिष्ठ नेता और रोही पंचायत के पूर्व मुखिया नंदकिशोर यादव का मंगलवार सुबह निधन हो गया. वह कुछ दिनों से बीमार थे और इलाज के बाद हाल ही में वेल्लौर से घर लौटे थे.

विज्ञापन

बाराचट्टी. राजद के वरिष्ठ नेता और रोही पंचायत के पूर्व मुखिया नंदकिशोर यादव का मंगलवार सुबह निधन हो गया. वह कुछ दिनों से बीमार थे और इलाज के बाद हाल ही में वेल्लौर से घर लौटे थे. नंदकिशोर यादव दो बार रोही पंचायत के मुखिया रह चुके थे, जबकि उनकी पत्नी गायत्री देवी भी दो बार मुखिया रही हैं. सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने वाले नंदकिशोर यादव की मौत की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंचे. गोखला नदी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान बीडीओ पंकज कुमार, पूर्व मुखिया दीनानाथ प्रजापत, जानकी यादव, शंभू सिंह व नवल गुप्ता सहित अन्य लोग शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kanchan Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Kanchan Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन