लावारिस हालत में मिली विदेशी शराब, धंधेबाज फरार

Updated:
विज्ञापन
लावारिस हालत में मिली विदेशी शराब, धंधेबाज फरार

जीआरपी व आरपीएफ की टीम ने ऑपरेशन सतर्क के तहत गया रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक विशेष अभियान चलाया.

विज्ञापन

गया जी. जीआरपी व आरपीएफ की टीम ने ऑपरेशन सतर्क के तहत गया रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक विशेष अभियान चलाया. इस अभियान का नेतृत्व आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने किया. अभियान के दौरान छह नंबर प्लेटफॉर्म के फुट ओवरब्रिज के पास ब्लू रंग का ड्रम देखा गया. पुलिस ने आसपास के रेलयात्रियों से ड्रम के बारे में पूछताछ की. लेकिन, किसी ने कुछ नहीं बताया. पुलिस ने ड्रम को चेक किया तो उसमें से 17 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया. हालांकि, शराब धंधेबाज भागने में सफल हो गया. पुलिस निरीक्षक सह रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात शराब धंधेबाज के खिलाफ रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन