ePaper

जमीन विवाद को लेकर मारपीट, चार लोग घायल

Updated at : 13 Sep 2025 5:35 PM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद को लेकर मारपीट, चार लोग घायल

प्रखंड के गोपालपुर गांव में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी.

विज्ञापन

शेरघाटी. प्रखंड के गोपालपुर गांव में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी. इसमें कौशल्या देवी, गुड़िया देवी, जगन्नाथ कुमार और बुद्धू पासवान गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों का शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गयी. पीड़िता कौशल्या देवी ने आरोप लगाया कि पड़ोसी जबरन उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे. इसी को लेकर झगड़ा बढ़ा और जानलेवा हमला कर दिया गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी और ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन