ePaper

अफजलपुर में पड़ोसियों के बीच मारपीट, दो महिलाएं घायल

Updated at : 19 Sep 2025 5:51 PM (IST)
विज्ञापन
अफजलपुर में पड़ोसियों के बीच मारपीट, दो महिलाएं घायल

शेरघाटी थाना क्षेत्र के अफजलपुर गांव में गुरुवार को मामूली कहासुनी के बाद दो पड़ोसियों के बीच जमकर मारपीट हो गयी.

विज्ञापन

शेरघाटी. शेरघाटी थाना क्षेत्र के अफजलपुर गांव में गुरुवार को मामूली कहासुनी के बाद दो पड़ोसियों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. घटना में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयीं. जख्मी महिलाओं की पहचान कमली देवी और ममता कुमारी के रूप में की गयी है. दोनों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल शेरघाटी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गयी. पीड़ित महिलाओं ने शेरघाटी थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. अपनी शिकायत में उन्होंने पड़ोसी पप्पू कुमार, प्रीति देवी, उर्मिला देवी और लालदेव दास पर बेवजह हमला करने और मारपीट कर लहूलुहान कर देने का आरोप लगाया है. उधर, शेरघाटी थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया गया. उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन