पीजी टीचर एसोसिएशन के अध्यक्ष बने डॉ सचिन मंडिलवार

Published by : KALENDRA PRATAP SINGH Updated At : 24 Jul 2025 7:08 PM

विज्ञापन

उपाध्यक्ष के दो पदों पर रविशंकर कुमार व श्वेता गोयल, महासचिव पद पर डॉ हरि बाबू बोद्दू व संयुक्त सचिव के पद पर डॉ संजय कुमार निर्वाचित

विज्ञापन

उपाध्यक्ष के दो पदों पर रविशंकर कुमार व श्वेता गोयल, महासचिव पद पर डॉ हरि बाबू बोद्दू व संयुक्त सचिव के पद पर डॉ संजय कुमार निर्वाचित

वरीय संवाददाता, बोधगया.

मगध विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के चुनाव में इतिहास विभाग के डॉ सचिन कुमार मंडिलवार अध्यक्ष निर्वाचित हुए. उपाध्यक्ष के दो पदों पर रविशंकर कुमार व श्वेता गोयल के साथ महासचिव पद पर डॉ हरि बाबू बोद्दू व संयुक्त सचिव के पद पर डॉ संजय कुमार निर्वाचित हुए. कोषाध्यक्ष पद पर डॉ बागेश कुमार को निर्वाचित घोषित किया गया. निर्वाचित सदस्यों को शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रो सुनील कुमार सिंह ने हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं. खासकर, निर्वाचन अधिकारी प्रो जावेद अंजुम को उन्होंने इस सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी है कि मृतप्राय शिक्षक संघ को फिर से खड़ा करने की महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है.

वर्तमान में मुख्यालय के स्नातकोत्तर शिक्षक संघ के 127 मतदाता हैं. उल्लेखनीय है कि प्रो सुनील कुमार सिंह ने अपने कार्यकाल में संघ की एक गरिमा स्थापित की थी और शिक्षकों का सम्मान बढ़ाया था. उन्होंने नवनिर्वाचित संघ के अधिकारियों से यही अपेक्षा रखी है. संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी ने प्रो एसएनपी यादव दीन, प्रो सुशील कुमार, प्रो नृपेंद्र श्रीवास्तव, प्रो मुनेश्वर प्रसाद, प्रो केडी वर्मा, डॉ ममता मेहरा, डॉ प्रियंका तिवारी, डॉ तरन्नुम जहां, डॉ राकेश रंजन सहित नॉन टीचिंग कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने इस चुनाव को संपन्न कराने में अहम योगदान दिया. अधिकारियों ने प्रोफेसर सुनील कुमार सिंह के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया, जिन्होंने सेवानिवृत्ति के बाद भी शिक्षक संघ की गतिविधियों में अपनी दिलचस्पी रखे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KALENDRA PRATAP SINGH

लेखक के बारे में

By KALENDRA PRATAP SINGH

KALENDRA PRATAP SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन