प्लस टू उच्च विद्यालय में इको क्लब प्रशिक्षण संपन्न

प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय में मंगलवार को इको क्लब फॉर मिशन लाइफ का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया.
परैया. प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय में मंगलवार को इको क्लब फॉर मिशन लाइफ का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया. उद्घाटन प्रधानाध्यापक मो. ज़िरगाम अली और अकाउंटेंट संतोष कुमार ने पौधारोपण व दीप प्रज्वलित कर किया. प्रशिक्षक पवंजय सिंह ने बताया कि उद्देश्य शिक्षकों को पर्यावरण संरक्षण की जानकारी देकर विद्यालयों में इको क्लब का प्रभावी संचालन कराना है. प्रशिक्षण में दिवाकर कुमार मिश्र और रेणु देवी ने कचरा प्रबंधन, ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा पर विस्तार से जानकारी दी. अंत में शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




