गया जंक्शन पर 2 घंटे खड़ी रही दुरंतो एक्सप्रेस, ब्रेक वैन में तकनीकी खराबी से परिचालन प्रभावित
ट्रेन सांकेतिक तस्वीर. (AI Image)
गया जंक्शन पर भुवनेश्वर से दिल्ली जा रही दुरंतो एक्सप्रेस को ब्रेक वैन में आई तकनीकी खराबी के कारण करीब दो घंटे तक रोकना पड़ा. इस दौरान यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. रेलवे अधिकारियों की टीम ने तुरंत हरकत में आकर खराबी को ठीक किया, जिसके बाद परिचालन सामान्य हो सका.
Gaya Duronto Express Technical Fault : भुवनेश्वर से नई दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या 12281 दुरंतो एक्सप्रेस में गुरुवार की देर शाम को गया जंक्शन पर तकनीकी खराबी आने के कारण करीब दो घंटे तक ट्रेन खड़ी रही.
आपके शहर में
ट्रेन के ब्रेक वान में प्रेशर संबंधी समस्या आने के कारण परिचालन रोकना पड़ा. ट्रेन के अचानक रुकने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
रेलवे अधिकारियों और इंजीनियरिंग टीम की कार्रवाई
तकनीकी खराबी की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और इंजीनियरिंग विभाग की टीम मौके पर पहुंची. टीम ने ब्रेक वान की जांच शुरू की और खराबी को दूर करने का प्रयास किया. जांच के दौरान ब्रेक वान में तकनीकी समस्या की पुष्टि होने के बाद उसे हटाने की कार्रवाई की गई.
Also Read : फल्गु नदी में सालभर पानी लाने का ब्लूप्रिंट तैयार, दिल्ली में मीटिंग के बाद जल्द शुरू होगी उड़ाही
परिचालन सामान्य होने पर यात्रियों और अधिकारियों ने ली राहत
ब्रेक वान को हटाए जाने के बाद ट्रेन के परिचालन को सामान्य किया गया. करीब दो घंटे तक गया जंक्शन पर ट्रेन खड़ी रहने के बाद परिचालन शुरू होने से यात्रियों ने राहत की सांस ली. वहीं, रेलवे अधिकारियों ने भी स्थिति सामान्य होने पर राहत महसूस की. तकनीकी खराबी के कारण ट्रेन के परिचालन में देरी हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए