नहाने के दौरान आहर में डूबा, तालाश जारी

Updated at : 04 Sep 2024 9:50 PM (IST)
विज्ञापन
नहाने के दौरान आहर में डूबा, तालाश जारी

इमामगंज थाना क्षेत्र के कउवल गांव स्थित बड़की आहर में नहाने के दौरान एक अधेड़ व्यक्ति डूब गया. फिलहाल उसकी तालाश जारी है.

विज्ञापन

इमामगंज. इमामगंज थाना क्षेत्र के कउवल गांव स्थित बड़की आहर में नहाने के दौरान एक अधेड़ व्यक्ति डूब गया. फिलहाल उसकी तालाश जारी है. इधर लोगों ने डूब कर मौत की आशंका जतायी है. डूबने वाले की पहचान 55 वर्षीय बिगन दास के रूप में की गयी है. राजद के युवा प्रखंड अध्यक्ष दिनेश दास ने बताया कि कउवल गांव के रहनेवाले बिगन दास अपनी बेटी को ससुराल विदा कर कर पत्नी के साथ घर लौटे. उसके बाद अधिक गर्मी लगने के कारण वह आहर में स्नान करने के लिए पत्नी के साथ गये. आहर के पास अपना वस्त्र पत्नी को देकर वह स्नान करने लगे. तभी वह गहरे चले गये. उसके बाद घटना की जानकारी ग्रामीण को दी गयी. गांव के तैराक कई घंटे तक पानी में डुबकी लगा कर खोजने का प्रयास किया. लेकिन, बिगन दास का कोई सुराग नहीं लगा. ग्रामीणों ने आशंका जताया की गहरे पानी में जाने के कारण उनकी मौत हो गयी है. लेकिन, शव अब तक बरामद नहीं किया गया है. उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी सांसद अभय कुशवाहा, सीओ सुनीता कुमारी, थानाध्यक्ष अमित कुमार सहित अन्य अधिकारी को देते हुए एनडीआरएफ की टीम घटना स्थल पर भेजने का निवेदन किया. लेकिन, संध्या समय तक एनडीआरएफ टीम नही पहुंची. इससे लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है. इधर, इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि कउवल गांव के रहने वाले 55 वर्षीय बिगन दास स्नान करने के दौरान आहर में डूबने का सूचना प्राप्त हुई है. एनडीआरएफ के टीम को सूचित कर दिया गया है. शाम होने तक शव बरामद नहीं हो पाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन