डीआरएम ने रनिंग स्टाफ से बात कर सुनीं समस्याएं
Updated at : 18 Sep 2025 5:24 PM (IST)
विज्ञापन

भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता पर दिया विशेष जोर, अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने का निर्देश
विज्ञापन
भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता पर दिया विशेष जोर, अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने का निर्देश
संवाददाता, गया जी.
पंडित दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) उदय सिंह मीना ने गया जंक्शन का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से रनिंग रूम और क्रू लॉबी का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने रनिंग रूम में उपलब्ध सुविधाओं, खान-पान और स्वच्छता का बारीकी से अवलोकन किया. उन्होंने रनिंग स्टाफ से सीधे संवाद कर उनकी कार्यशैली, चुनौतियों और जरूरतों के बारे में जानकारी ली. डीआरएम ने उनसे भोजन की गुणवत्ता, विश्राम कक्षों की स्थिति, साफ-सफाई और अन्य सुविधाओं पर भी फीडबैक लिया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि रनिंग स्टाफ को हमेशा उत्तम सेवाएं मिलें और सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप बनी रहें. इसके बाद, डीआरएम ने गया जंक्शन स्थित क्रू लॉबी का भी निरीक्षण किया. उन्होंने लॉबी में उपलब्ध सुविधाओं, ब्रेथ एनालाइजर की कार्यप्रणाली और रिपोर्टिंग प्रक्रिया का जायजा लिया. लॉबी में कार्यरत स्टाफ से बातचीत कर उन्होंने सुनिश्चित किया कि सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हों और क्रू को किसी भी तरह की असुविधा न हो. निरीक्षण से पहले, डीआरएम ने डीडीयू-गया रेलखंड का निरीक्षण यान से जायजा लिया. इस पूरे निरीक्षण के दौरान मंडल के संबंधित अधिकारी और कर्मचारी भी उनके साथ मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




