मगध विश्वविद्यालय कैंपस में पेयजल सुविधा की किल्लत से स्टूडेंट्स परेशान
Updated at : 29 Sep 2025 5:23 PM (IST)
विज्ञापन

प्रशासनिक भवन के साथ किसी भी विभाग के आसपास सार्वजनिक रूप से पेयजल की सुविधा नहीं की गयी बहाल
विज्ञापन
प्रशासनिक भवन के साथ किसी भी विभाग के आसपास सार्वजनिक रूप से पेयजल की सुविधा नहीं की गयी बहाल
वरीय संवाददाता, बोधगया.
मगध विश्वविद्यालय मुख्यालय में सार्वजनिक रूप से पेयजल की सुविधा बहाल नहीं किये जाने के कारण यहां नामांकित छात्र-छात्राओं के साथ ही विभिन्न कार्यों से एमयू आने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. लोगो को विवशता में बोतलबंद पानी की खरीद करनी पड़ती है और पानी की जरूरत को पूरा करना पड़ता है. छात्रों को इस कारण जेब ढ़िली करनी पड़ती है व विश्वविद्यालय प्रशासन को कोसते सुने जाते हैं. पेयजल की सुविधा प्रशासकीय भवन के आसपास नहीं होने के कारण यहां हर दिन सैकड़ों स्टूडेंट्स को आसपास के होटलों व ठेले पर सत्तू बेचने वालों का सहारा लेना पड़ता है. प्रशासनिक भवन स्थित शौचालय के साथ ही पेयजल की हर वक्त किल्लत बनी रहती है. विभिन्न विभागों के आसपास भी किसी तरह का प्याऊ नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं को परेशानी होती है. इस संबंध में विभिन्न छात्र संगठनों के नेताओं ने कहा कि एमयू प्रशासन को सर्वप्रथम प्रशासकीय भवन के पास सार्वजनिक शौचालय व पेयजल की सुविधा बहाल करनी चाहिए. अन्यथा दुर्गापूजा के बाद इस मसले को लेकर छात्र संगठनों द्वारा आंदोलन कर मांग को पूरा कराया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




