स्काउट-गाइड का सेवा शिविर, यात्रियों को पिलाया पेयजल
Published by :ROHIT KUMAR SINGH
Published at :25 Apr 2026 5:59 PM (IST)
विज्ञापन

बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड गया जी के तत्वाधान में शनिवार को ग्रीष्मकालीन सेवा शिविर आयोजित हुआ.
विज्ञापन
गया जी. बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड गया जी के तत्वाधान में शनिवार को ग्रीष्मकालीन सेवा शिविर आयोजित हुआ. भीषण गर्मी को देखते हुए प्लेटफार्म संख्या चार, पांच, छह और सात पर स्टॉल लगाकर यात्रियों को ठंडा शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया गया. कार्यक्रम जिला संगठन आयुक्त गोपाल कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ. स्टेशन प्रबंधक विनोद कुमार सिंह सहित कई रेलवे अधिकारियों की उपस्थिति रही. अधिकारियों ने स्काउट-गाइड के सेवा कार्य की सराहना की. शिविर में सूरज कुमार, खुशबू कुमारी, प्रतिज्ञा कुमारी सहित दर्जनों स्काउट-गाइड ने भाग लेकर सेवा दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




