आइएमए गया के डॉ अशोक अध्यक्ष व डॉ विमल बने सचिव

Updated:
विज्ञापन
आइएमए गया के डॉ अशोक अध्यक्ष व डॉ विमल बने सचिव

आइएमए गया शाखा के पदाधिकारियों का चुनाव निवर्तमान अध्यक्ष डॉ चौधरी लक्ष्मी नारायण की देख रेख में संपन्न हुआ. सभी पदाधिकारियों का चुनाव निर्विरोध किया गया.

विज्ञापन

गया. आइएमए गया शाखा के पदाधिकारियों का चुनाव निवर्तमान अध्यक्ष डॉ चौधरी लक्ष्मी नारायण की देख रेख में संपन्न हुआ. सभी पदाधिकारियों का चुनाव निर्विरोध किया गया. वरीय चिकित्सक डाॅ अशोक कुमार सिंह को अध्यक्ष, वरीय अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ विमलेंदु विमल को सचिव निर्वाचित किया गया. शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ ऋषिकेश कुमार को कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव के पद पर फिजिशियन डॉ नीरज कुमार व नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ राहुल सहाय को चुना गया. सहायक सचिव के पद पर न्यूरो और मनोरोग विशेषज्ञ डॉ दीपशिखा काव्या व सर्जन डॉ अबु नोमान को चुना गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Jitendra Mishra

लेखक के बारे में

By Jitendra Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन