मशाल प्रतियोगिता में नीमा व अकौना स्कूल के बच्चों का दबदबा

Updated:
विज्ञापन
मशाल प्रतियोगिता में नीमा व अकौना स्कूल के बच्चों का दबदबा

प्रखंड क्षेत्र के श्यामनगर नीमा खेल मैदान में शनिवार को सीआरसी स्तरीय मशाल खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गयाए जिसका उद्घाटन अकौना पंचायत के मुखिया किशोर मांझी ने फीता काट कर किया.

विज्ञापन

आमस़ प्रखंड क्षेत्र के श्यामनगर नीमा खेल मैदान में शनिवार को सीआरसी स्तरीय मशाल खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गयाए जिसका उद्घाटन अकौना पंचायत के मुखिया किशोर मांझी ने फीता काट कर किया. प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय श्यामनगर नीमा, अकौना और रमुआचक के दर्जनों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और शानदार खेल का प्रदर्शन किया. सीआरसीसी उमेश कुमार व मध्य विद्यालय श्याम नगर नीमा के प्रधानाध्यापक राजेंद्र बैठा ने बताया कि कबड्डी बालक वर्ग में नीमा और बालिका वर्ग में अकौना की टीम ने जीत दर्ज की. साइकिल रेस में रमुआचक की सिमरन कुमारी और अकौना के प्रेम कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अलग अलग दौड़ में नीमा के गॉडसन व जीतू जबकि अकौना की राखी और रानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. लॉन्ग जंप में अकौना की बेबी कुमारी व अंकुश कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बॉल थ्रो में नीमा की नाजमीन खातून और मनी कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. शिक्षक मोहम्मद अली ने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को जल्द प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में भेजा जायेगा. प्रतियोगिता को सफल बनाने में शिक्षक मिर्जा आफताब वारसी, मंटू कुमार, जाकिर अहमद, जमील अख्तर, राजकुमार प्रसाद, शाहिद हुसैन, पंकज कुमार, पिंकू यादव, अरविंद कुमार, जुनैद अंसारी, सुरेंद्र कुमार, राजेश कुमार सिंह, बेबी नाज, रूमी परवीन, शिखा रानी और शिक्षा प्रिया आदि ने अहम भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kanchan Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Kanchan Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन