ePaper

वज्रपात से आमस के झरी शिव मंदिर का फटा गुंबद

Updated at : 11 Jul 2024 10:47 PM (IST)
विज्ञापन
वज्रपात से आमस के झरी शिव मंदिर का फटा गुंबद

प्रखंड क्षेत्र के झरी शिव मंदिर के समीप गुरुवार की रात वज्रपात होने से मंदिर का गुंबद फट जाने की सूचना है.

विज्ञापन

आमस . प्रखंड क्षेत्र के झरी शिव मंदिर के समीप गुरुवार की रात वज्रपात होने से मंदिर का गुंबद फट जाने की सूचना है. झरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि दीपू सिंह ने बताया कि स्थानीय निवासी रमेश शर्मा, भोला पासवान और राजेश दास आदि ने सूचना दी है कि देर शाम हुई मूसलाधार बारिश के बीच जोरदार आवाज के साथ मंदिर के समीप वज्रपात होने से गुंबद हल्का फट गया है और ऊपर का एक छोटा सा हिस्सा टूट कर नीचे गिर गया है. बताया जाता है कि तेज आवाज से आसपास के लोग सहम गये थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन