बिहार पथ परिवहन श्रमिक संघ की बैठक में प्रमंडल इकाई का गठन

Updated:
विज्ञापन
बिहार पथ परिवहन श्रमिक संघ की बैठक में प्रमंडल इकाई का गठन

गांधी मंडप में रविवार को बिहार पथ परिवहन श्रमिक संघ की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता नवीन कुमार ने की. बैठक में परिवहन श्रमिकों की समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया.

विज्ञापन

गया. गांधी मंडप में रविवार को बिहार पथ परिवहन श्रमिक संघ की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता नवीन कुमार ने की. बैठक में परिवहन श्रमिकों की समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. संघ के प्रांतीय महामंत्री वीर कविंद्र सिंह ने कहा है कि हम संगठित होकर समस्याओं को दूर कर सकते हैं. भारतीय मजदूर संघ श्रमिक हित के साथ ही राष्ट्र हित और उद्योग हित की बात करता है. बैठक को भारतीय मजदूर संघ के प्रांतीय वित्त सचिव मुकेश कुमार सिन्हा, राज्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष संजय कुमार, भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष अग्निदेव प्रसाद सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष शकील अहमद, जिला मंत्री विपिन कुमार वर्मा, संयुक्त मंत्री दिलीप कुमार गुप्ता, दिनेश सिंह ने भी संबोधित किया. प्रांतीय महामंत्री वीर कविन्द्र सिंह की देख-रेख में बिहार पथ परिवहन श्रमिक संघ की मगध प्रमंडल इकाई का गठन किया गया. इस कमेटी में नवीन कुमार अध्यक्ष, तालिब खान, अजय पालित उपाध्यक्ष, जागेश्वर यादव मंत्री बनाये गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Niraj Kumar

लेखक के बारे में

By Niraj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन