स्कूल गये बच्चे का रेल ट्रैक के पास मिला शव, निदेशक पर हत्या का आरोप
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 May 2024 10:33 PM
वजीरगंज बाजार निवासी विकास कुमार गुप्ता के 12 वर्षीय पुत्र मिहिर कुमार उर्फ वीर का शव बुधवार की दोपहर गया-किऊल रेलखंड पर वजीरगंज के मनैनी और अढ़वां के बीच ट्रैक के किनारे फेंका मिला.
वजीरगंज. वजीरगंज बाजार निवासी विकास कुमार गुप्ता के 12 वर्षीय पुत्र मिहिर कुमार उर्फ वीर का शव बुधवार की दोपहर गया-किऊल रेलखंड पर वजीरगंज के मनैनी और अढ़वां के बीच ट्रैक के किनारे फेंका मिला. परिजनों द्वारा उठाकर एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उसके हाथ और सिर पर चोट के निशान थे. इस घटना से परिजन आहत होकर दहाड़ें मार रोने लगे. इसके बाद शव को थाना लाया गया और कानूनी कार्रवाई शुरू की गयी. मृतक के पिता विकास कुमार द्वारा थाने में दिये गये आवेदन में कहा गया है कि एक स्कूल के पांचवीं कक्षा का छात्र था और रोज की तरह वह स्कूल बस से सुबह गया था. वापस 11 बजे नहीं लौटने पर विद्यालय पहुंचकर जानकारी ली गयी. इसपर स्कूल के निदेशक रवीश कुमार ने बताया कि आपका बच्चा स्कूल में नहीं है. यह सुनकर आसपास उसकी खोज शुरू कर दी, लेकिन वह नहीं मिला. कुछ देर बाद पुन:निदेशक ने बताया कि उसे ईचुआ के तरफ देखा गया. फिर उन्होंने बताया कि मनैनी के तरफ देखा गया. हम सभी जगह ढूंढते रहे, तब मनैनी के तरफ रेलवे ट्रैक के किनारे उसका शव पड़ा मिला. उसके शरीर पर चोट के निशान थे, विश्वास है कि निदेशक ने हत्या कर शव को छुपाने के उद्देश्य से रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिया गया. थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार वर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सुपुर्द कर दिया गया है. मृतक के पिता द्वारा दिये गये लिखित आवेदन अनुसार हत्या का मामला दर्ज करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










