डीडीयू-गया-धनबाद के बीच 160 की स्पीड में दौड़ेंगी ट्रेनें, ट्रायल पूरा, यात्रियों को मिलेगा शानदार अनुभव

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 07 Dec 2025 6:55 PM

विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Bihar Train News: नए साल पर भारतीय रेलवे ने यात्रियों को खुशखबरी दी है. जल्द डीडीयू-गया-धनबाद रेलखंड पर 160 MKPH की रफ्तार से ट्रेनों का संचालन शुरू होने वाला है. तीन सफल स्पीड ट्रायल के बाद काम अंतिम चरण में है.

विज्ञापन

Bihar Train News: डीडीयू-गया-धनबाद रेलखंड पर नये साल से 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में ट्रेनों का परिचालन शुरू करने की तैयारी अंतिम चरण में है. इस रेलखंड पर तीन बार स्पीड ट्रायल किया जा चुका है और तीनों ट्रायल सफल रहे हैं. अब ट्रेन संचालन शुरू करने को लेकर सीनियर अधिकारियों से लेकर स्थानीय अधिकारियों तक विचार-विमर्श किया जा रहा है. सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद 160 की स्पीड में ट्रेनें दौड़ने लगेंगी.

क्या- क्या बदला गया

तेज गति से ट्रेनें चलाने से पहले रेल पटरी को पूरी तरह दुरुस्त किया गया है. कई बार मेगा ब्लॉक लेकर गर्डर, स्लैब, रेल पटरी और लाइन को बदला गया है. ट्रैक की जांच आधुनिक मशीनों से की गयी है. जहां भी कमी पायी गयी, उसे दूर करने के लिए डीडीयू, गया, मानपुर, कोडरमा और धनबाद के अधिकारियों को निर्देश जारी किये गये हैं, ताकि परिचालन के दौरान किसी तरह की समस्या उत्पन्न न हो.

इस रेलखंड पर संरचनात्मक कार्य भी जारी हैं, जिसके कारण कुछ पैसेंजर ट्रेनों का संचालन नियंत्रित तरीके से किया जा रहा है. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह पूरा काम एक समग्र परियोजना का हिस्सा है, जिसके तहत रेलवे इन्फ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक और सुरक्षित बनाया जा रहा है. तेज गति में ट्रेन चलने से यात्रियों का समय बचेगा और उन्हें अधिक सुविधाजनक तथा भरोसेमंद यात्रा अनुभव मिलेगा.

गया-धनबाद रेलखंड पर कब-कब हुए ट्रायल

गया-धनबाद रेलखंड पर पहला स्पीड ट्रायल चार अप्रैल 2025 को, दूसरा ट्रायल 24 मई को और तीसरा ट्रायल सितंबर 2025 में आयोजित किया गया था. अधिकारियों ने बताया कि इस रेलखंड से सभी कॉशन हटा लिये गये हैं. रेलवे ट्रैक नवीनीकरण का कार्य अंतिम चरण में है. पुराने पुलों के गर्डर बदलकर नये लगाये गये हैं.

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे सिग्नल सिस्टम को आधुनिक बनाया गया है. स्वचालित सिग्नल प्रणाली को बढ़ावा दिया गया है और सभी पैनलों को रूट रिले इंटरलॉकिंग सिस्टम से लैस किया गया है. 160 किमी प्रति घंटे की गति से ट्रेनों के संचालन के लिए एलएचबी रैक का उपयोग होगा.

इसे भी पढ़ें: बिहार में बनेगा इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स, नीतीश सरकार का बड़ा कदम, निवेशकों के लिए खुशखबरी

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन