CUSB के प्रो. प्रफुल्ल कुमार सिंह राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (NASI) के सदस्य निर्वाचित, विश्वविद्यालय में खुशी की लहर

Updated:
विज्ञापन

प्रो प्रफुल्ल कुमार सिंह | Prabhat Khabar Network

दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (CUSB) के भूविज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. प्रफुल्ल कुमार सिंह को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (NASI) का सदस्य चुना गया है. यह चयन उनके उत्कृष्ट शोध और वैज्ञानिक योगदान को मान्यता देता है. विश्वविद्यालय में खुशी की लहर है.

विज्ञापन

Gaya Ji News: गया जी जिले में स्थित दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (CUSB), पंचानपुर के भूविज्ञान विभाग (Department of Geology) के अध्यक्ष प्रो. प्रफुल्ल कुमार सिंह को वर्ष 2026 के लिए भारत की प्रतिष्ठित 'राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी' (National Academy of Sciences, India - NASI) का सदस्य (Fellow) चुना गया है. देश की सबसे पुरानी एवं शीर्ष वैज्ञानिक अकादमियों में से एक NASI की यह प्रतिष्ठित सदस्यता उन्हें जल संसाधन, भू-स्थानिक (Geospatial) अनुप्रयोगों तथा भू-जोखिमों (Geohazards) के क्षेत्र में उनके निरंतर उत्कृष्ट शोध एवं वैज्ञानिक योगदान के लिए प्रदान की गई है.

कुलपति व कुलसचिव ने दी बधाई

प्रो. प्रफुल्ल कुमार सिंह का चयन उनके उत्कृष्ट अनुसंधान, नवाचार और शैक्षणिक नेतृत्व का प्रमाण है. इस राष्ट्रीय उपलब्धि पर सीयूएसबी के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह, कुलसचिव प्रो. नरेंद्र कुमार राणा तथा विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के आचार्यों व संकाय सदस्यों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.

विश्वविद्यालय के लिए गौरव का क्षण

विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस उपलब्धि को पूरे सीयूएसबी परिवार के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण बताया है. अधिकारियों ने कहा कि इससे राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान और शैक्षणिक उत्कृष्टता को पहचान मिली है. यह सम्मान संस्थान के युवा शोधकर्ताओं और शिक्षकों को राष्ट्रहित में जनोपयोगी नवाचार व वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए प्रेरित करेगा.

Also Read: गया जी के एस नेयाजुद्दीन बने झारखंड जूनियर गर्ल्स राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के मुख्य चयनकर्ता, 7-8 अगस्त को रांची में होगा ट्रायल


विज्ञापन
Kalendra Pratap Singh

लेखक के बारे में

By Kalendra Pratap Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन