लूटपाट की घटना में फरार चल रहे अपराधी गिरफ्तार

Published by : KANCHAN KR SINHA Updated At : 13 Apr 2025 5:55 PM

विज्ञापन

गुरुआ थाना क्षेत्र के काज गांव के रहनेवाले मंजेस कुमार को स्थानीय पुलिस ने जीटी रोड से गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया.

विज्ञापन

गुरुआ. गुरुआ थाना क्षेत्र के काज गांव के रहनेवाले मंजेस कुमार को स्थानीय पुलिस ने जीटी रोड से गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष मो सरफराज इमाम ने बताया कि मंजेस दो महीने पहले टड़ई गांव में सीएसपी संचालक संतोष दास के घर हथियार के बल पर लूटपाट की थी. पुलिस ने बताया कि दो महीने पूर्व टड़ई गांव में हथियार के बल पर लूटपाट की थी. उसके बाद मंडा पहाड़ के निकट लूटपाट की योजना बनाते उसके तीन सहयोगियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया था. उस दिन भी मंजेस फरार हो गया था, लेकिन उसके विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. मंजेस झारखंड के डाल्टेनगंज में भी आपराधिक घटनाओं में जेल गया था. पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KANCHAN KR SINHA

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन