Crime News: बिहार में रूम के विवाद में खूनी खेल, देवर ने भाभी को पीट-पीटकर मार डाला

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन
Bihar news

सांकेतिक तस्वीर

Crime News: वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. ग्रामीणों की ओर से डॉग स्कॉयड और एफएसएल की टीम से जांच कराने की मांग की जा रही है. परिजनों ने अभी तक बयान या शिकायत नहीं दिया है.

विज्ञापन

Crime News: गया. बिहार के गया में एक देवर ने अपनी भाभी की पीट-पीटकर हत्या कर दी. महकार थाना क्षेत्र के श्याम नगर गांव की घटना बताई जा रही है. पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. ग्रामीणों की ओर से डॉग स्कॉयड और एफएसएल की टीम से जांच कराने की मांग की जा रही है. परिजनों ने अभी तक बयान या शिकायत नहीं दिया है. पुलिस अपने स्तर से कार्रवाई कर रही है.

पति को बचाने गयी थी पत्नी

जानकारी के अनुसार श्याम नगर निवासी ब्रजनंदन यादव का अपने सौतेले छोटे भाई से घरेलू विवाद काफी दिनों से चल रहा था. दोनों भाइयों के बीच घर के कमरे को लेकर विवाद है. रविवार की रात करीब 10 बजे दोनों भाई आपस में भिड़ गए. छोटे भाई ने लाठी निकाल लिया और बड़े की पिटाई कर दी. पति ब्रजनंदन यादव को बचाने के लिए पत्नी कांती देवी, 50 वर्ष बीच में आ गई. आरोपी ने उस पर भी लाठी से हमला कर दिया. महिला मौके पर ही बेहोश हो गई तो सदर अस्पताल ले जाया गया.

जांच में जुटी पुलिस

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने देखते ही कांति देवी को मृत घोषित कर दिया. उसके बाद वहीं चीख पुकार मच गई. रात करीब 11 बजे महकार थाना पुलिस को घटना की सूचना दी गयी, तो पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची. इस बीच आरोपी भाई फरार हो गया. पुलिस ने आरंभिक छानबीन के बाद मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. गांव के लोगों ने आरोपी की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है. महकार थाना अध्यक्ष गोपाल कुमार ने बताया है कि शव पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उन्होंने आश्वासन दिया है कि पुलिस इस में सख्त कार्रवाई करेगी.

Also Read: बिहार सरकार को सर्वे में मिली 17.86 लाख एकड़ बेलगानी जमीन, अधिकतर पर है लोगों का कब्जा

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन