भाकपा-माले ने मऊ थाने पर किया प्रदर्शन

Published by : KANCHAN KR SINHA Updated At : 27 Sep 2025 8:58 PM

विज्ञापन

भाकपा-माले के बैनर तले शनिवार को मऊ थाने के समक्ष पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया और मांग पत्र थाना में सौंपा गया.

विज्ञापन

टिकारी. भाकपा-माले के बैनर तले शनिवार को मऊ थाने के समक्ष पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया और मांग पत्र थाना में सौंपा गया. प्रमुख मांगों में दुष्कर्म के दोषी की अविलंब गिरफ्तारी, मुकदमे का स्पीडी ट्रायल, मऊ की विधवा महिला को प्रताड़ित न करने सहित अन्य मुद्दे शामिल थे. प्रदर्शन मऊ पोखरा से शुरू होकर कुरकुट बिगहा स्थित नवनिर्मित थाना भवन पहुंचा. इसमें पीड़ित परिवार, ग्रामीण और गरीब महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल थीं. पार्टी जिला सचिव निरंजन कुमार, ऐपवा जिला सचिव रीता बर्णवाल, प्रखंड सचिव रवि कुमार और अन्य नेताओं ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया. थानाध्यक्ष की मौजूदगी में पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने मांग पत्र सौंपा. प्रदर्शन मऊ बाजार होते हुए मऊ भुइटोली स्थित बगीचा में सभा में तब्दील हुआ, जहां पार्टी नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हल्ला बोला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KANCHAN KR SINHA

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन