ऑटो चालक की पिटाई से भड़के साथी, सड़क जाम
Updated at : 11 Sep 2025 7:29 PM (IST)
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने कार्रवाई का भरोसा दिलाकर कराया जाम खत्म
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने कार्रवाई का भरोसा दिलाकर कराया जाम खत्म
एजेंट से विवाद के बाद भड़के ऑटो चालक
प्रतिनिधि, वजीरगंज.
ऑटो चालकों के साथ हुई मारपीट और गाली-गलौज के विरोध में गुरुवार को बड़ही बिगहा से लेकर तरवां के निकट कई स्थानों पर ऑटो चालकों ने सड़क जाम कर दिया. एक साथी ऑटो चालक की पिटाई को लेकर वे आक्रोशित थे और पुलिस-प्रशासन से न्याय की मांग कर रहे थे. चालकों ने करीब ढाई घंटे तक सड़क पर जाम लगाया, जिससे लंबी कतार में वाहन फंसे रहे और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और काफी समझाने-बुझाने के बाद चालकों को कार्रवाई का आश्वासन दिया. इसके बाद सड़क खाली करायी गयी और आवागमन सामान्य हो सका. थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित चालक से लिखित आवेदन मांगा गया है. फिलहाल कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस पदाधिकारी को पीड़ित से मिलकर बयान दर्ज करने का निर्देश दिया गया है. बयान या आवेदन मिलने पर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी. थानाध्यक्ष ने यह भी कहा कि घटना की जड़ टोटो और ऑटो चालकों के बीच सवारी उठाने को लेकर एक एजेंट से हुए विवाद में है. इसी विवाद के बाद ऑटो चालक संगठित होकर सड़क जाम कर दिये.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




