नौ-10 को बारिश के आसार

तापमान घटा, पर उमस भरी गर्मी से लोग रहे परेशान
तापमान घटा, पर उमस भरी गर्मी से लोग रहे परेशान गया. रविवार की रात मौसम में आयी नरमी और आसमान में छिटपुट बदली छाने के बाद सोमवार को अधिकतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया. लेकिन, दिन में कड़ी धूप व गर्म तेज हवा बहने के कारण लोग परेशान रहे, जबकि शाम में हवा के अचानक से बंद होने के बाद उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेचैन कर दिया. इधर, मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक मौसम में बदलाव आया है. मंगलवार से बारिश के आसार थे. पर, अब नौ व 10 मई को बारिश की संभावना जतायी गयी है. आठ मई को आसमान में छिटपुट बदल छाये रहने की आशंका जतायी गयी है. सोमवार को अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री व न्यूनतम 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रविवार को अधिकतम 42.7 डिग्री व न्यूनतम 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा था. दिन में बेहाल कर देने वाली चिलचिलाती धूप की वजह से दोपहर में सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




